पुंछ। जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को दूसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रखा गया। इस दौरान जिले के उप जिला मेंढर में नियंत्रण रेखा के आसपास मनकोट, कस्सबलाडी, गुरसाई, फमनानाड़, किकर मोड़, जबदान गली, हरनी, ब्रेला और सुरनकोट तहसील के बफलियाज और देहरागली के जंगलों की घेराबंदी कर खंगाला। सूत्रों के अनुसार देर शाम तक तलाशी अभियान जारी था। उपरोक्त क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। संवाद