विजयपुर। थाना क्षेत्र स्वांखा मोड़ के रहने वाला राजीव चौधरी (30) पुत्र मुख्तयार सिंह 8 जनवरी से लापता है। इस संबंध में थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लापता राजीव चौधरी के परिवार के सदस्य जनकार सिंह ने बताया कि हम लोगों ने हर जगह राजीव को हर जगह ढूंढा मगर वह कहीं नहीं मिला। उसके बाद हम लोगों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट विजयपुर थाना में दर्ज कराई। इस संबंध में विजयपुर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।