फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसडी तारा पुरी स्कूल रहा ओवरऑल चैंपियन

Mon, 02 Oct 2023 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
13वीं जिला स्पीडबॉल चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जेएंडके स्पोर्ट्स स्पीडबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 13वीं जिला स्पीडबॉल चैंपियनशिप रविवार को डोगरा हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुई। इसमें जम्मू जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसडी तारा पुरी स्कूल प्रतियोगिता का ओवर ऑल चैंपियन रहा। इसमें फेयर स्कूल ने द्वितीय रनर अप टीम और शिक्षा निकेतन हाई स्कूल ने तृतीय रनर अप टीम का पुरस्कार जीता।
स्वर्ण पदक विजेताओं में फेयर हाई स्कूल के भूपिंदर सिंह, गुलशन सिंह, माहुरी, जानवी, मधु, आयशा रहे। एसडी तारापुरी स्कूल के अली अब्बास, नीब, पल्लव कुमार व मन्नत विजेता रहे। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के प्रिक्षम परिहार, प्रक्षित शर्मा, शर्ष्टि शर्मा, आयुष शर्मा व सूर्यांश ने बाजी मारी। डोगरा एचआर सेकेंडरी स्कूल के सुशांत ठाकुर, रचित और शिवांग ने गोल्ड मेडल जीता। जम्मू संस्कृति स्कूल के अकालकीरत, करणवीर व रयांश ने पहला स्थान पाया। शिक्षा निकेतन हाई स्कूल के रक्षित बाली, हर्षिका बिज्याल, एलिस राजपूत, हीरल गुप्ता, शीली और एसटीएस के शिवांश ने विजय हासिल की। सभी विजेता खिलाड़ियों को सांबा में इंटर डिस्ट्रिक्ट स्पीड बॉल चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। कार्यक्रम की मेजबानी वंशिका मन्हास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह मुख्य अतिथि थे। एसोसिएशन के महासचिव सनी नंदा की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में डोगरा एचआर सेकेंडरी स्कूल, एसडी तारा पुरी स्कूल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, शौर्य इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नंदा स्पोर्ट्स क्लब, जम्मू संस्कृति स्कूल, आरएमपी स्कूल में फेयर हाई स्कूल और शिक्षा निकेतन हाई स्कूल की टीम ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीपीओ रेलवे जम्मू अबलीना मलिक, गंभीर देव सिंह चाढ़क, उपाध्यक्ष मुनीश गुप्ता, रीमा टिक्कू, आस्था नंदा, गांधीनगर पुलिस थाना के एसआई ओम प्रकाश अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें