फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरी के पैसों से खरीदी स्कूटी और एलईडी, दो दबोचे

विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पुलिस ने छन्नी में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों की निशानदेही पर छापे मार कर 70 ग्राम गहने भी किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छन्नी हिम्मत में हुई एक चोरी की वारदात का मामला सुलझा लिया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। इतना ही नहीं, आरोपी चोरी के पैसों से स्कूटी खरीदी कर उस पर घूम रहे थे। एक एलईडी भी खरीदी थी।
विज्ञापन

फरवरी में फरीदा खान नाम की महिला ने पुलिस स्टेशन छन्नी में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि वह 26 फरवरी को बेटी के साथ कुछ सामान लेने दुकान पर गई थी। लौटी तो घर से 2 लाख की नकदी और गहने समेत अन्य सामान गायब थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज से जांच के जरूरी सबूत जुटाए। इसके आधार पर दो युवकों आशाक खुशु निवासी दोमाना और रहीम नगर नरवाल के जावेद को पकड़ा गया। दोनों ने चोरी करने की बात मानी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छापे मार कर 70 ग्राम गहने बरामद किए। पूछताछ में यह भी पता चला कि दो लाख की नकदी में से एक स्कूटी भी खरीदी। एक एलईडी भी खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें