शोपियां। ‘क्यूरियस माइंड्स : विज्ञान की अद्भुत दुनिया की खोज’ विषय पर दो दिवसीय साइंस फेस्टिवल शनिवार को आर्मी गुडविल स्कूल (एजीएस) बालापुर शोपियां में शुरू हुआ। नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन और जम्मू-कश्मीर साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से 27 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल का उद्देश्य उभरते वैज्ञानिकों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। इस मंच पर छात्रों को सेमिनार, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता और मॉडल प्रदर्शनी जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल और नवाचार को दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में पुलवामा, शोपियां और बारामुला जिलों के लगभग 60 स्कूलों के 500 से अधिक छात्र इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने कहा कि इस फेस्टिवल से न केवल छात्रों की वैज्ञानिक ज्ञान की परीक्षा होगी बल्कि उन्हें आलोचनात्मक और रचनात्मक तरीके से सोचने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। संवाद