लद्दाख में छठी कक्षा से ऊपर वाले छात्रों के लिए स्कूल खुल गए हैं। कोविड 19 के कारण महीनों से बंद पड़े स्कूल कल खोले गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार स्कूलों से मानक संचालन प्रक्रिया का पूरी तरह से ध्यान रखने को कहा गया है।
स्कूलों में छात्रों की संख्या भी आधी कर दी गई है और साथ ही फिलहाल एक दिन छोड़कर ही बच्चे स्कूल आएंगे, ऐसी व्यवस्था की गई है।