फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पहन कर स्कूल पहुंचे विद्यार्थी, कम रही हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लगभग 11 माह बाद स्कूल खुलने के बाद सोमवार को विद्यार्थी मास्क डाल कर स्कूल पहुंचे। इस दौरान उनके पास सैनिटाइजर भी था। सरकार की तरफ से जारी किए गए निर्देशों के बाद सोमवार को विद्यार्थी समय पर स्कूल पहुंचे, जहां बिना मास्क के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। साथ ही उन की स्क्रीनिंग भी की गई। स्कूल के अंदर भी सभी विद्यार्थीयों को जारी निर्देशों का पुरी तरह से पालन करने को कहा गया। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद महीनों बाद इकट्ठा हुए विद्यार्थियों के चेहरों पर काफी खुशी दिखाई दी। मगर स्कूल में विद्यार्थीयों की संख्या काफी कम रही। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें