फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घर और दुकानें बचाने के लिए रोड पर उतरे लोग, 2 घंटे तक धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के काम के चलते सतवारी और नई बस्ती में 65 दुकानें व घर टूटने से बचाने के लिए मंगलवार को लोगों ने धरना दिया। सुबह 10ः30 बजे करीब 200 लोग हाईवे किनारे एकत्रित हुए। इसके बाद धरना शुरू कर दिया। दोपहर 12ः30 बजे तक प्रदेश प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते दुकानों को बंद रखा गया। बाजार नहीं खुलने से त्याेहारी सीजन में लोगों को शहर की ओर खरीदारी के लिए आना पड़ा।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अधिकारी हरकत में आ गए। सवा 11 बजे के करीब तहसीलदार हरजीत सिंह ने लोगों को मनाने का प्रयास किया, मगर वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसी बीच, एसडीएम अतुल दत्त शर्मा पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल के साथ डीसी सचिन कुमार वैश्य से मिलने के लिए गए। वहां पर मसला हल करवाने का जब आश्वासन मिला तो धरना समाप्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल में ऑल नई बस्ती बाजार एसोसिएशन के प्रधान नवीन गुप्ता, पार्षद पवन सिंह और दुकानदार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार डीसी ने कहा है कि बिना सहमति के दुकानें और घर नहीं तोड़े जाएंगे। इससे पहले धरने में चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता व भूषण गुप्ता ने दुकानदारों को समर्थन दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक महीना पहले एनएचएआई ने मार्किंग की। अब डर सता रहा है कि कब जेसीबी दुकानों और घरों पर चल जाए। दुकानों के सहारे परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। ऐसे में रोजगार छीन जाएगा। यहीं नहीं, दुकानों पर लोन हैं। अगर यह टूट जाती हैं तो किस्त कैसे चुकाएंगे।
विज्ञापन


विकास के नाम पर रोजगार व छत न छीनी जाए
पार्षद पवन सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर लोगों से रोजगार व छत नहीं छीनी जानी चाहिए। ऐसे काम की जनता को जरूरत नहीं है। ऑल नई बस्ती बाजार एसोसिएशन के प्रधान नवीन गुप्ता ने बताया कि डीसी सचिन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि दुकानदारों का कोई नुकसान नहीं होगा। एनएचएआई लोगों की सहमति के बगैर काम नहीं करेगी। उधर एसडीएम अतुल दत्त शर्मा ने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की हानि नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें