कुछ सरपंचों ने मास्क वितरण समारोह का किया बहिष्कार पंचायतो में एक चौथाई मास्क ही दे रहा प्रशासन सांबा। जिला सांबा के ब्लॉक विकास विभाग सांबा में प्रशासन की और से रखे गए मास्क वितरण समारोह का सांबा के करीब सात पंचायतों के सरपंचों ने बहिष्कार किया उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन पंचायतों में एक चौथाई मास्क दे कर सरपंचों के साथ लोगों की लड़ाई बना रहा है सरपंच रविंदर सिंह लबलू सरपंच केहली पंचायत, सरपंच कृष्ण रामनगर पंचायत, प्रदीप ललोत्रा सरपंच दियानी, प्रवीण चौधरी सरपंच सुपवाल, विनोद कुमार सरपंच रख अम्बटाली, आशा देवी सरपंच रेइयां सोम दत्त सरपंच सदोह ने बताया कि प्रशासन मात्र पीएचएच, बीपीएल, एएबाई वेतन व दिव्यांगों को ही निशुल्क मास्क दे रहा है अन्य को पैसों से और मास्क भी कम दिए जा रहे जो पंचायत में सभी लोगो को पूरे नही होंगे उन्होंने कहा कि इससे लोगों में सरपंचों के प्रति निराशा होगी कि सरपंच ही भेदभाव कर रहे ही जिसके चलते उन्होंने मास्क प्रशासन से नही लिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन सभी को निशुल्क मास्क दे।