जम्मू। रायपुर दोमाना विधानसभा के अंतर्गत रायपुर पंचायत ए की सरपंच रीता देवी ने पंचायत में मास्क्स, सैनिटाइजर और राशन वितरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव करने और लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमदनी का एक अंश दान के रूप में खर्च करना अनिवार्य माना गया है। आपका दान समाज के लिए जितना उपयोगी होगा, उतनी ही उसकी पवित्रता, सात्विकता बढ़ेगी और पात्र के साथ-साथ आपका भी कल्याण सध सकेगा। इस दौरान समाज सेवी जोगिंदर सेठ, महंत रोहित शास्त्री, सुनील सेठ और विनोद सेठ मौजूद रहे।