फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarore Toll Row: आज जम्मू संभाग में चक्का जाम, सरोर टोल के खिलाफ ट्रांसपोर्ट ने की हड़ताल

Fri, 01 Sep 2023 10:26 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग में ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल का एलान किया है। संभाग के सभी जिलों में यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद है। सड़कों पर बसें, मेटाडोर, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चल रहे। जम्मू से अंतर जिला मार्गों पर चलने वाली बसें भी बंद सेवा भी बंद है।
विज्ञापन
जम्मू में चक्का जाम के समर्थन में रैली निकालते हुए ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जम्मू संभाग में ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल का एलान किया है। संभाग के सभी जिलों में यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद है। सड़कों पर बसें, मेटाडोर, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चल रहे। जम्मू से अंतर जिला मार्गों पर चलने वाली बसें भी बंद सेवा भी बंद है।

विज्ञापन




ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत सिंह ने वीरवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हमने पहले प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकाल की हड़ताल का आह्वान किया था, लेकिन विभिन्न संगठनों की मांग पर अब पहले जम्मू संभाग में हड़ताल का फैसला लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भगवती नगर चौक से चक्का जाम की शुरूआत होगी। इसमें ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के सभी जिला प्रधान, कश्मीर संभाग के पदाधिकारी व अन्य संगठन एकत्रित होंगे और अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे, ताकि लोगों की जायज समस्याओं का समाधान हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही शाम को एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की गई है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और बार एसोसिएशन जम्मू व युवा राजपूत सभा ने हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरोर टोल प्लाजा को लेकर अपना रुख साफ नहीं किया। इसके कारण हमें चक्का जाम करने पर मजबूर होना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के विभिन्न संगठनों से इस हड़ताल का समर्थन करने का आह्वान किया है। ये सरकार को अपनी एकजुटता और ताकत दिखाने का मौका है। मिनी बस यूनियन के प्रधान विजय चिब ने कहा कि संभागीय स्तर की हड़ताल का एलान है। सभी जिलों में मेटाडोर व अन्य यात्री वाहनों का चक्का जाम है। हम सरकार को अपनी ताकत दिखा रहे हैं।

शहर में ई-रिक्शा और ऑटो भी बंद

जम्मू जिले में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है। शहर में ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा का भी परिचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जाने और आने वाले लोगों को समस्या देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें