फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarore Toll Row: सरोर हटाने को लेकर आज सांबा बंद, विभिन्न जगह प्रदर्शन, दो दिन में NHAI की टीम करेगी दौरा

Fri, 25 Aug 2023 03:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सरोट टोल प्लाजा हटाने को लेकर शुक्रवार को सांबा बंद का आह्वान किया गया। इसका असर भी देखने को मिला है। सांबा के मुख्य बाजार में दुकानों पर ताले लटके रहे। वहीं, मुख्य चौक पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
सांबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर चार दिन से चल रहे आंदोलन का आकार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सांबा बंद का आह्वान किया गया। इसका असर भी देखने को मिला है। सांबा के मुख्य बाजार में दुकानों पर ताले लटके रहे। वहीं, मुख्य चौक पर भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन जारी रहा। उधर, शनिवार को चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की तरफ से जम्मू बंद का आह्वान किया गया। बार एसोसिएशन जम्मू सहित कई विपक्षी दलों ने इसका समर्थन किया है।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को जम्मू, सांबा और कठुआ में करीब 30 से जगहों पर प्रदर्शन हुआ। दो जगह पठानकोट-हाईवे पर जाम लगाया गया और ज्यौड़िया मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक बंद रखा गया। उधर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया है कि दो दिन में एनएचएआई अधिकारियों की टीम सरोर टोल प्लाजा का जायजा लेगी।

आंदोलन को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और ट्रांसपोर्टरों ने भी समर्थन दिया है। जम्मू के चैंबर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि इंडस्ट्री टोल प्लाजा के खिलाफ आंदोलन का समर्थन करती है। उन्होंने इसी को लेकर शनिवार को जम्मू बंद की कॉल दी है और अन्य जिलों से भी समर्थन मांगा है।
विज्ञापन


इसी बीच प्रदेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में सांसद जुगल किशोर के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और सरोर टोल को मुद्दा उठाया। साथ ही मंत्री को हाईवे की स्थिति से अवगत कराया।

इस पर नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को जल्द मामले का समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोग बेवजह विरोध नहीं कर सकते। इसलिए दो दिन में वरिष्ठ उच्चाधिकारियों की टीम सरोर टोल प्लाजा जाकर निरीक्षण करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें