फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोल टोल पर बवाल... जम्मू को अशांत बनाने की हो रही साजिश : शिवसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख मनीश साहनी के नेतृत्व में निशुल्क बिजली-पानी, टोल मुक्त जम्मू-कश्मीर और बिना शर्त युवा राजपूत सभा के नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर हल्ला बोला। साहनी ने कहा कि जम्मू को अशांत करने की साजिश रची जा रही है। जिस पार्टी पर संभाग ने सबसे ज्यादा विश्वास जताया उसकी सहानुभूति जनता के साथ नहीं हैं। केंद्र में भाजपा सत्ता में है और जम्मू संभाग के दोनों सांसद भाजपा के हैं। इसके बावजूद वे टोल प्लाजा के मुद्दे पर असहाय हैं। साहनी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बिना शर्त युवा राजपूत सभा के नेताओं की रिहाई होनी चाहिए। यहां संजीव कोहली, बलवंत सिंह, अध्यक्ष कामगार विंग राज सिंह, उपाध्यक्ष पवन सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


विभिन्न सिख संगठनों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सिख संगठनों ने मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जम्मू बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया। केंद्र के साथ जम्मू-कश्मीर सरकार के उदासीन रवैये और प्रशासन को टोल प्लाजा व स्मार्ट मीटर की स्थापना को रोकने के लिए आवाज बुलंद की गई। सिख संगठनों ने केंद्र सरकार के साथ जम्मू-कश्मीर सरकार से टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सभी गिरफ्तार नेताओं और लोगों को तुरंत रिहा करने की अपील की। मोहिंदर सिंह ने कहा कि सड़कों की हालत बदतर है। ऐसे में टोल वसूलना उचित नहीं है। जम्मू बंद का आह्वान जम्मू वाणिज्य एवं उद्योग संघ द्वारा किया था। प्रदर्शन में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष दरबिंदर सिंह, महासचिव राजिंदर सिंह, मोटर ट्रांसपोर्ट कंपनी एसोसिएशन के अध्यक्ष गजन सिंह, सरपंच राजा सिंह सरपंच, रविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें