गांव कोठी में सपरे करता हुआ जुबा
- फोटो : AMAR UJALA
अकेले युवक ने गांव को किया सैनिटाइज्ड़ संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आरएसपुरा के गांव कोठी में भी दवाई का छिडक़ाव किया गया गांव के युवक राजेंद्र कुमार ने निजी तौर पर गांव की हर गली-नुक्कड़ व चौराहों को सैनिटाइज़्ड किया। युवक ने कहा कि कोरोना महामारी से इस समय हर कोई त्रस्त है और ऐसे में जब गांव के सरपंच व पंच ने कोई कदम नहीं उठाया तो उन्होंने स्वयं गांव को स्वच्छ करने का निर्णय लिया उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए केवल सरकारों या प्रशासन को ही नहीं बल्कि हर आम शहरी व नागरिक का भी यह दायित्व बनता है कि देशसेवा और समाज के प्रति अपने दायित्व को समझे और इमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करे उन्होंने कहा कि समाजसेवा का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा गांव में मिसाल पेश करने वाले युवक के हौसले को देखते हुए गांववासियों ने उन्हें फूल भेंट कर उसकी हौसलाफजाई भी की लोगों का कहना था कि यह एक सराहनीय कदम है और ऐसे कार्यों के लिए हर युवा कोआगे आना चाहिए।