जम्मू। संजय नगर चौक में देर रात 11 बजे सुपर मार्केट की दुकान में आग लग गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान लपटों की जद में आ गई और अधिकांश सामान जल गया। मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस समय आग लगी थी उस दौरान दुकान बंद थी। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को जानकारी दी और दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में लगी, लेकिन आग काफी तेजी से फैली थी और दूसरी गाड़ी मंगवाई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। दुकान मालिक रात 10:30 बजे दुकान बंद कर चला गया था। सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद थी। ब्यूरो