संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा कस्बे के वार्ड नंबर 5 में पार्षद अंजू बाला की अध्यक्षता में कोरोना वायरस का प्रकोप कम करने के लिए फागिंग तथा दवाई का छिड़काव किया गया! मौके पर भाजपा के शहरी प्रधान विक्रम संधू , गारा राम सहित अन्य लोग भी मौजूद थे! इस मौके पर पार्षद अंजू बाला ने कहा कि करोना वायरस को लेकर वार्ड में फागिंग तथा दवाई का छिड़काव किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वह अपने घरों में ही रहें! पार्षद ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा! वहीं भाजपा के युवा नेता विक्रम संधू ने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे और अपने आसपास साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें! उन्होंने कहा कि हमें इस बात का भी पूरा ध्यान रखना होगा कि हमारे आस-पास में कोई भी परिवार भूखा ना रहे