सरपंच बिना देवी गांव में सफाई करवाते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
सात्विक निर्माण संस्था आर एस पुरा द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइज करने का बीड़ा उठाया संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा/ मीरा साहिब सात्विक निर्माण संस्था आरएस पुरा द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर आरएस पुरा पुलिस स्टेशन, एसडीएम कार्यालय, सब्जी मंडी, एटीएम सहित प्रमुख चौराहों को सैनिटाइज किया गया! संस्था के प्रधान डॉ करण भगत की अध्यक्षता में चल रहे इस सैनिटाइजर अभियान कि स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की है! संस्था के प्रधान डॉ करण भगत ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा अभियान चलाया जा रहा है कि 'करोना को हराना है' उसी अभियान के तहत लगातार संस्था के सदस्यों द्वारा आर एस पुरा कस्बे को सैनिटाइज किया जा रहा है! उन्होंने बताया कि कस्बे की सभी वार्ड को सैनिटाइज करने के बाद गांव गांव में जाकर सैनिटाइजर अभियान चलाया जाएगा! उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा विशेष मशीनें तैयार की गई है जो कम समय में अधिक से अधिक क्षेत्र को सैनिटाइज कर सकती हैं! उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग दोबारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते उन्होंने फैसला लिया कि उनकी संस्था द्वारा इस काम को अंजाम दिया जाएगा! इस काम में जुटे संस्था के सदस्यों की भी प्रधान ने प्रशंसा की और कहा कि वह भी दिन रात इस काम में जुटे हुए हैं! उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से प्रवासी मजदूरों के लिए रोजाना लंगर की व्यवस्था भी की जा रही है l वही ब्लॉक सुचेतगढ़ की पंचायत सत्तोवाली मैं सरपंच बीना देवी की अध्यक्षता में सैनिटाइज अभियान चलाया गया! इस दौरान हर एक गली, मोहल्ले तथा चौराहे के साथ-साथ के धार्मिक स्थलों में भी दवाई का छिड़काव किया गया और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पंचायत के लोगों से अपील की गई कि वह केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे! इस मौके पर अपने विचार रखते हुए सरपंच बीना देवी ने बताया कि करोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के बीच आज पूरी पंचायत में सैनिटाइजर का अभियान चलाया गया है! महिला सरपंच ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा और यह अभियान तब तक जारी रखा जाएगा जब तक हमारे देश से करोना वायरस का पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता! सरपंच ने बताया कि लोगों को जागरूक भी किया गया है कि वह अपने घरों में ही रहें और जरूरी सावधानियां बरतें! इस मौके पर नायब सरपंच कुलदीप सिंह कप्पा,पंच प्रवीण सिंह पिंका,पंच पवन शर्मा,पंच सुदेश कुमार,पंच अनीता देवी,पंच प्रवीण कुमारी,पंच रणजीत सिंह,परमजीत. सिंह,बिशंबर सिंह,सत्यनारायण,सिंह,बलकार सिंह ने अपनी-अपनी वार्डों में सप्रे करवाई l मीरा साहब क्षेत्र में पंच चंद्र प्रकाश मोनू की अध्यक्षता में मीरा साहब पुलिस थाने, कुंलियां या पुलिस पोस्ट सहित कई गांवों में भी बुधवार को सप्रे करवाई l