फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत गांव की पंचायत में सप्रे करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के मकसद से ब्लॉक सुचेतगढ़ की घराना पंचायत के सरपंच सरदार गुरदयाल सिंह मंजोत्रा की अध्यक्षता में पंचायत में सैनिटाइज अभियान चलाया गया! मल्टीपल एक्शन रिसर्च ग्रुप संस्था के सहयोग के साथ चलाए गए इस अभियान के दौरान पंचायत के अधीन गांव के हर एक मोहल्ले, गली तथा चौराहों में दवाई का छिड़काव किया गया! इस मौके पर सरपंच गुरुदयाल सिंह ने कहा कि विश्व भर में कोरोना वायरस के नाम से फैली वृश्चिक महामारी को देखते हुए पंचायत स्तर पर सैनिटाइजर अभियान चलाया गया और इस अभियान को आने वाले दिनों में भी जारी रखा जाएगा! सरपंच ने इस मौके पर पंचायत के लोगों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे और अपने आसपास साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें! सरपंच ने कहा कि लोग इस बात का भी ध्यान रखें कि हमारे आस पास कोई भी परिवार भूखा ना रहे! इस मौके पर संस्था के चेयरमैन अशोक कुमार प्रधान चंद्रभूषण सहित पंचायत के अन्य पंच भी उनके साथ थे!
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें