फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सानिया व महक ने जीता नूर-ए-रफ्तार का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीबारामुला। सेना की डैगर डिवीजन की ओर से आयोजित नूर-ए-रफ्तार महिला साइकिल रैली के तीसरे संस्करण में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग का खिताब सानिया राशिद व 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का खिताब महक मुश्ताक ने जीता। 75 किलोमीटर की यह रैली बारामुला से शुरू होकर उड़ी स्थित कमान अमन पोस्ट पर समाप्त हुई। प्रतियोगिता में 75 साइकिल चालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बारामुला के शौकत अली स्टेडियम में रविवार को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वार्षिक कार्यक्रम का तीसरा संस्करण है। इसमें बारामुला जिले की लड़कियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी थी। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और गणमान्य और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कुल पांच पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें