ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक चेयरमैन तरसेम शर्मा की मौजूदगी में सेनिटेशन करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
ग्रामीण क्षेत्र के लोग कर रहे सैनिटेशन संवाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा ब्लॉक आर एस पुरा की पंचायत चक आगरा में बुधवार को सैनिटेशन अभियान चलाया गया! पंचायत की सरपंच सपना देवी की अध्यक्षता में चलाए गए इस अभियान के दौरान बीडीसी चेयरमैन आरएस पुरा तरसेम कुमार शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद थे! इस दौरान घर-घर जाकर दवाई का छिड़काव किया गया और लोगों को जागरूक किया गया कि वह अपने घरों को पूरी तरह से साफ सुथरा रखें! इस मौके पर सरपंच सपना देवी ने कहा कि करोना वायरस का प्रकोप कम करने के लिए आज पंचायत के अधीन आते सभी गांव में घर-घर जाकर दवाई का छिड़काव किया गया है! उन्होंने कहा कि इस अभियान को आने वाले दिनों में भी जारी रखा जाएगा! उन्होंने पंचायत के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों में ही रहे और केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करें! वही चेयरमैन तरसेम लाल शर्मा ने कहा कि ब्लॉक आर एस पुरा के अधीन आती सभी पंचायतों में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है और अब तक 16 पंचायतों को सैनिटाइज किया जा चुका है और जो पंचायतें रह चुकी हैं उन्हें भी जल्द सैनिटाइज किया जायेगा! उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे और बार-बार अपने हाथ साबुन के साथ साफ करें! इस मौके पर मोहन लाल शर्मा, नायब सरपंच रंगनाथ, पूर्व सरपंच जगदीश राज, लवली शर्मा तथा विनोद चौधरी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे!