फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-15 बॉयज के एकल वर्ग में शिवांग ने मारी बाजी

Mon, 30 Oct 2023 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं सांबा जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 का समापनतीन दिवसीय प्रतियोगिता में 100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रानी सुचेत सिंह इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय आठवीं सांबा जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 का रविवार को समापन हो गया। इसका आयोजन सांबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन व जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लेकर दम दिखाया है। अंडर-15 बॉयज के एकल मुकाबलों में शिवांग ने मारी बाजी है।
वहीं, बॉयज अंडर-19 शिवांश, गर्ल्स अंडर-19 में तुलसी, गर्ल्स अंडर-15 में मरिगना, पुरुष सिंगल में राघव, वेटरन सिंगल में संदीप व अजय, बॉयज अंडर-15 के युगल वर्ग में शिवांग व नैनीश, गर्ल्स के अंडर-15 वर्ष के युगल में मरिजना व गुरअकलेश, गर्ल्स अंडर-19 के डबल में तुलसी और राखी विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम रविवार दोपहर को हुआ। इसमें डीडीसी अध्यक्ष सांबा केशव दत्त शर्मा मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष जय राम शर्मा ने की। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ जेएंडके के अध्यक्ष डॉ. ओडी. शर्मा अध्यक्ष सम्मानित अतिथि थे। इस अवसर पर सांबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप संब्याल, राम कृष्ण, राजू शर्मा, नरेश सिंह, विशाल दुबे और अजात शत्रु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें