मृतसर में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए थे दो आरोपी
वारदात के बाद आरोपी जिस वाहन थे उसे आरएस पुरा के श्मशान घाट में खड़ा कर भाग गए थे। तब पुलिस इनके पीछे लगी थी। पिछले वीरवार देर रात को पुलिस को दो आरोपियों अतुल और अरुण की अमृतसर में मौजदूगी का पता चला। इसके बाद विशेष टीम गठित कर अमृतसर भेजी गई। वहां होटल में लोकेशन मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के घेराव किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
इससे एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी इंदूभूषण की हालत में सुधार है और उसे अमृतसर के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
पुलिस को दो अन्य आरोपियों राजेश और साहिल की विजयपुर में मौजूदगी की सूचना मिली तो कार्रवाई शुरू की गई। सोमवार को साहिल को और मंगलवार को राजेश को दबोच लिया गया। पुलिस चारों आरोपियों को आरएस पुरा के जिंदड़मेलू के श्मशानघाट लेकर गई, जहां आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी छोड़ी थी।
कटा हाथ श्मशान में फेंक कर भाग थे आरोपी
पुलिस अक्षय के काटे हाथ का भी पता लगा रही है। आरोपियों ने बताया कि वह कटा हाथ श्मशान में फेंककर भाग गए थे। पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स अमृतसर में भी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास/आर्म्स एक्ट का एक अलग मामला दर्ज किया गया है।
वारदात के बाद चंडीगढ़ भी गए थे
अतुल और अरुण वारदात के बाद चंडीगढ़ भी गए थे। सूचना पर रामगढ़ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ में छापेमारी की थी, लेकिन दोनों नहीं मिले और वहां से भागकर अमृतसर पहुंच गए। वहां होटल में हुई मुठभेड़ के बाद दोनों को पकड़ा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि अक्षय हत्या मामले की जांच पुलिस पेशेवर तरीके से कर रही है। मामले में और भी आरोपी शामिल हैं। इन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।