फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: रामगढ़ में AC ठीक करने के बहाने घर में घुसे चोर, महिला को बंधक बनाया, जेवरात-नकदी लेकर हुए फरार

Mon, 19 Jun 2023 10:48 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामगढ़

सार

रामगढ़ क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि चोर सुबह एसी ठीक करने के बहाने घर में आए। इस दौरान जो भी नकदी और जेवरात उनके हाथ लगे उन्हें लेकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
रामगढ़ में चोरी - फोटो : राजन चौधरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सांबा के रामगढ़ के गांव नंदपुर में महिला का गला दबाकर बेहोश कर तीन युवक घर से सोना और नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात रविवार सुबह करीब सात बजे की है। उस समय महिला घर में अकेली थी। थाना रामगढ़ की पुलिस ने तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नंदपुर के रहने वाले राज सिंह पुत्र बाना सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उनकी बहू घर में अकेली थी। वह अपने खेत में काम करने के लिए गया था। बाकी परिवार के मेंबर भी घर में नहीं थे। इस दौरान करीब 7 बजे तीन युवक आए और घर का गेट खटखटाया। बहू ने गेट खोला तो बाहर खड़े युवकों ने कहा कि वह एसी की सर्विस करने के लिए आए हैं।

उन्होंने बहू से एसी का कार्ड मांगा। बहू घर के अंदर आकर एसी कार्ड निकालने लगी तो तीनों युवक भी पीछे-पीछे अंदर घुस आए। बात करते-करते तीनों युवकों ने बहू का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद घर में घुसे तीनों युवकों ने अलमारी को तोड़कर 20 हजार रुपए की नकदी और पांच से छह तोले सोने के गहने निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन




15 मिनट बाद बहू को होश आई तो मचाया शोर

राज सिंह ने बताया कि करीब 15 मिनट बाद बहू को होश आई तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से गहने और नकदी गायब थी। बहू के शोर मचाने पर मोहल्ले के आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत मुझे और पुलिस को वारदात की सूचना दी। वह तुरंत घर पहुंचे। इसके बाद मौके पर पुलिस कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, पता चलने पर बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कहा कि सीसीटीवी खंगालकर जल्द चोरों को पकड़ा जाए।

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, फुटेज लेकर शुरू की जांच

उधर, रामगढ़ पुलिस का कहना है कि गांव नंदपुर में वारदात स्थल का निरीक्षण किया है। तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं। फुटेज के आधार पर लूटकर भागे युवकों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें