फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती हत्याकांड : आरोपी पति और प्रेमिका दस दिन के पुलिस रिमांड पर

Thu, 16 Nov 2023 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
27 नवंबर को रामगढ़ के नंदपुर में हुई हत्या, पंजाब की रहने वाली है प्रेमिका
विज्ञापन

नींद की गोलियां खिलाने के बाद की गई थी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। रामगढ़ के नंदपुर में आरती हत्या मामले के मुख्य आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को अदालत ने 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों में 32 वर्षीय आरती देवी का पति गुरदीप सिंह और पंजाब निवासी प्रेमिका शामिल है।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को नंदपुर में 32 वर्षीय आरती देवी की हत्या हुई थी। इस मामले में पति गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने जांच को हत्या के मामले में बदल दिया था। साथ ही धारा 302 आईपीसी के तहत आरोपी पति और पंजाब निवासी प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को अपर मुंसिफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सांबा ने आरोपियों को दस दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इसके बाद उन्हें जिला जेल कठुआ भेज दिया गया है। जांच में सामने आया था कि आरती का पति एवं मुख्य आरोपी पंजाब निवासी महिला से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने पहली पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। पुलिस के अनुसार जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने हत्या से पहले माता-पिता और पत्नी को नींद की गोलियां खिला कर बेहोश कर दिया था। मामले की जांच एसडीपीओ विजयपुर रोहित कुमार और एएसपी सुरिंदर चौधरी की देखरेख में की गई। एसएसपी बेनाम तोश ने बताया कि जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें