सांबा में प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
जल्द कदम नहीं उठाने पर भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ ली
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। उन्होंने सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन जल्द कदम उठाने की अपील की। वहीं, जल्द स्थायी नहीं करने पर भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ ली।
संगठन के नेता राकेश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी सरकार आई हो जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों की किसी ने कोई सुध नहीं ली है। सभी ने उन्हें झूठे भरोसे ही दिए। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने शपथ ली है कि वह भाजपा को अपना व अपने परिजनों को वोट नहीं देगें। आगामी दिनों में जम्मू में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।