फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में दर्ज शिकायतों की खुद भी जांच करें थानेदार : एसएसपी

Thu, 28 Sep 2023 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-नशा विरोधी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट रोजाना देने के भी दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस थानों में दर्ज शिकायतों की थानेदार खुद भी जांच करें। यह सलाह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक दी।
एसएसपी ने सभी एसडीपीओ व एसएचओ को निर्देश दिया कि कानूनी कार्रवाई से पहले शिकायतकर्ताओं की बात व्यक्तिगत रूप से सुनें। जांच का काम केवल अधीनस्थों को न सौंपें। खुद भी जांच करें। वहीं, नशा विरोधी अभियान को प्राथमिकता देने और नशा विरोधी कार्य की प्रगति रिपोर्ट रोजाना जिला पुलिस मुख्यालय को देने का निर्देश भी दिया। अधिकारियों को कहा कि वे अपने क्षेत्रों को जल्द अवैध नारको कारोबार से मुक्त करें। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और आपूर्ति में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे डालें। हत्या के मामलों, हत्या प्रयास, दुष्कर्म, डकैती, चोरी, जबरन वसूली आदि मामलों को बिना किसी देरी के तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाएं। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांबा सुरिंदर चौधरी, एसडीपीओ विजयपुर रोहित कुमार, एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा राहुल नागर, उप पुलिस अधीक्षक गारू राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें