सांबा में राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं
सांबा। सांबा के रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को जिला विकास आयुक्त आयुषी सूदन ने किया। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और खेल भावना की सराहना की। यह आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय, जम्मू-कश्मीर की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विभिन्न जिलों से आए 100 से अधिक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने युवाओं के उत्साह और रचनात्मकता की प्रशंसा की। संवाद