सांबा। उपजिला घगवाल के ज्योति हाई स्कूल जतवाल में जिला सांबा थांग-ता चैंपियनशिप 2025 का आयोजन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पूरे क्षेत्र से आए युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जतवाल के सरपंच अजीत कुमार शर्मा ने किया जबकि विशिष्ट अतिथि एवं आयोजक रमन कुमार शर्मा ने थांग-ता के सांस्कृतिक और शारीरिक महत्व पर प्रकाश डाला।चैंपियनशिप का संचालन तकनीकी और अंपायरिंग टीम द्वारा बेहद सुचारू रूप से किया गया जिसमें विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया। समापन पर पदक विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। संवाद