कंपनी को एक हफ्ते के भीतर अधूरे काम पूरे करने की दी हिदायत
सांबा। दिल्ली–अमृतसर–कटड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच सोमवार को एसडीएम घगवाल केएस बाली ने हाईवे का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान एनएचआईए के सीनियर इजीनियर सुनील सुंदन, तहसीलदार शकील अहमद, नायब तहसीलदार जगदेव सिंह और राजस्व अधिकारी दीपक शर्मा मौजूद रहे। डीसी आयुषी सूदन के निर्देश पर एसडीएम बाली ने बेई पुल से लेकर जतवाल तक मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर अधूरे कामों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तत्काल ब्लैक टॉपिंग कर रास्तों को समतल बनाने के आदेश दिए। संवाद