फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में धूमधाम से मनाया छठ पर्व

Wed, 29 Oct 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
छठ पूजा के समापन पर सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं
विज्ञापन
सांबा। सांबा में छठ पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन मंगलवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। स्थानीय घाटों, तालाबों और नदियों के किनारे सैकड़ों श्रद्धालु जुटे। महिलाओं ने व्रत रखकर घाटों पर सूर्य देवता और छठी मइया को अर्घ्य दिया। सांबा के औद्योगिक क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण और आस्था का माहौल दिखाई दिया। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। तीसरे दिन शाम के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य और अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा का समापन होता है। घाटों पर छठ गीत गूंजे और आतिशबाजी की गई। कामना देवी ने कहा कि यह पर्व हमारे परिवार में वर्षों से मनाया जा रहा है। हर साल छठी मैया से बच्चों की खुशहाली और स्वास्थ्य की दुआ मांगती हूं। पूरे परिवार के साथ घाट पर आकर पूजा करना सुखद अनुभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें