सांबा। मिलावटी पनीर की जांच करते अधिकारीसंबाद
सांबा। पुलिस ने थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में 02 यात्री बसों से लगभग 16 क्विंटल मिलावटी पनीर जब्त किया है। जिला पुलिस एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार कि एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस थाना सांबा की एक टीम ने सिडको चौक सांबा के पास वाहन जांच के लिए एक नाका लगाया था की एक पंजीकरण संख्या एआर01वी -3149 और एआर 20 बी-8880 की दो यात्री बसों को रोक कर जांच की तो जांच के दौरान लगभग 10 क्विंटल पनीर को बस नंबर एआर01वी-3149 से बरामद किया गया , जबकि लगभग 06 क्विंटल मिलावटी पनीर बस नंबर एआर20बी-8880 से बरामद किया गया । पुलिस के अनुसार बसें अमृतसर से जम्मू और दिल्ली से कटरा तक जा रही थीं। पुलिस ने दोनों वाहनों को मौके पर जब्त कर लिया है। तदनुसार इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। जिन्होंने स्पॉट सैंपलिंग की गई जिस में पाया गया की बरामद पनीर को वनास्पति तेल के साथ विनाशकारी वस्तु मिलाई गई थी जो मानव उपभोग के लिए नुकसानदायक बताया गया है। संवाद