बिश्नाह। सरकारी कृषि केंद्र बिश्नाह में बुधवार को बासमती 370 की खरीद के लिए दिनभर किसानों की भीड़ जुटी रही। सुबह दस बजे से पहले ही किसान कृषि केंद्र के बाहर इकट्ठा हो गए थे। डीडीसी धर्मेंद्र कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित नारायण दत्त की मौजूदगी में किसानों को बीज वितरित किया गया। हालांकि ज्यादा भीड़ जुटने पर पुलिस की मौजूदगी में बीच वितरित किया गया।