सांबा। जिले के सीमाबर्ती गांव खोवाडा में मिला मोर्टार का शैल
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव खोआडा के किसान को खेत में एक मोर्टार शेल मिला। किसान ने निकट के बीएसएफ की पोस्ट के जवानों को इसकी सूचना दी। किसान शमशेर सिंह खेत में काम कर रहा था कि उसे मोर्टार का शेल मिला उसने इसकी सूचना बीएसएफ के जवानों को दी। उन्होंने मोर्टार शेल को कब्जे में लेकर बम निरोधक दस्ते को सूचित कर दिया है। संवाद