सांबा। पुलिस ने शुक्रवार को सात वाहनों को जब्त किया जिनमें तीन डंपर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल हैं। यह कार्रवाई थाना घगवाल के राजपुरा पुलिस पोस्ट और थाना सांबा के रख अंब टाली व सपवाल पुलिस पोस्ट की टीमों ने गश्त के दौरान की। सभी वाहन आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिए गए हैं। संवाद