सांबा। पुलिस ने अवैध खनन मामले में तीन डंपरों सहित पांच वाहन जब्त किए हैं। थाना घगवाल, मानसर पुलिस चौकी और थाना पुरमंडल की उत्तरबेहनी में पुलिस टीमों ने तीन डंपर और बिना पंजीकरण संख्या वाली दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं जिनका इस्तेमाल क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन और खनन के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया है। संवाद