फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू का एक केस मिला, कुल हुए 96

Tue, 07 Oct 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में सोमवार को पुरानी कली इलाके में डेंगू का नया मामला सामने आया है। अब तक डेंगू के कुल मामलों की संख्या 96 पहुंच गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. ऋचा अरोड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने गत जून माह से ही डेंगू के खिलाफ अपना अभियान छेड़ दिया था, सबसे पहले डेंगू के हाॅटस्पाट क्षेत्रों में लोगों को डेंगू के बचाव के बारे में जागरूक कर दवा का स्प्रे किया गया।
डेंगू मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मी समय-समय पर घरों में पहुंचकर डेंगू के बचाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
अधिक बारिश होने पर भी लारवा नहीं पनप पाया है। इस कारण इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या कम रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें