ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत अप्पर नरायणा के मोहल्ला टिब्बी वाला में स्थित जय राजा मंडलीक देवस्थान पर गुंगु बिरादरी की तरफ से आज तीन दिसंबर को मेल का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है जिसकी जानकारी देते हुए देवस्थान के टिक्का बचन लाल तथा सदस्य सोमनाथ, रिटायर्ड सूबेदार सतपाल, रिटायर्ड सूबेदार गुड़ चंद आदि ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इसमें बिरादरी के सभी लोग उपस्थित रहकर मेल की शोभा बढ़ाएं। संवाद