सांबा। कस्बे के मंडी ठलोरा में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले करवा गए। इसमें परम फुटवाल क्लब का मुकाबला यंग रोबर के मध्य हुआ। परम क्लब के खिलाडि़यों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांच गोल किए जिसमें अंकित ने एक, वरूण ने दो, राहिल ने दो गोल किए। जवाब में यंग रोबर ने दो गोल ही किए, जिसमें पारस और अनमोल ने एक-एक गोल किया। परम क्लब की टीम ने सेमिफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। संवाद