सांबा। मंडी ठलोरा में फुटबाल की टीम के साथ अतिथि
सांबा। कस्बे के मंडी ठलोरा में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को परम क्लब और संगवाली क्लब के बीच मैच खेला गया। जिस में परम क्लब के खिलाडि़यों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 1.0 गोल से मैच जीत लिया। हालांकि संगवाली क्लब के खिलाडि़यों ने काफी प्रयास किया, जबकि परम क्लब के खिलाड़ी शुरू से ही हाबी रहे। उन्हों ने मैच अपने कब्जे में कर लिया। संवाद