फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू के मामले बढ़े, कैली मंडी से आया नया केस

Tue, 16 Sep 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाढ़ के बाद जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को कैली मंडी से डेंगू का एक नया मामला सामने आया जिसके साथ कुल मामलों की संख्या 48 तक पहुंच गई है। अकेले कैली मंडी क्षेत्र से अब तक 7 मामले दर्ज हो चुके हैं। बीएमओ डॉ. ऋचा ने बताया कि सभी रोगी सामान्य हालत में हैं और उनका घर पर ही उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रोज़ाना हॉट स्पॉट इलाकों में जाकर दवा का छिड़काव कर रही है। नगर परिषद के कर्मचारियों को भी फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें