फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाके पर दबोचा नशा तस्कर, 774 ग्राम गांजा बरामद

Mon, 01 Dec 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 774 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना बाड़ी ब्राह्मणा की पुलिस टीम पहलवान रेस्टोरेंट के सामने नाका लगाकर जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता हुआ मिला। शक के आधार पर रोका गया और तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश मंडल पुत्र फूलो मंडल निवासी साहू परबत्ता जिला भागलपुर (बिहार), वर्तमान में रेलवे कॉलोनी बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया और बरामदगी को जब्त कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें