सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव मावा के युवक विशाल से विदेश भेजने को लेकर एक ट्रेवल एजेंट ने 12.50 लाख ठगे। विशाल ने बताया कि सांबा के हाइवे के किनारे पर एक ट्रेवल ऐजैंट ने विदेश भेजने के लिए कार्यालय खोला था। वह उन के झांसे में आ कर बैंक से 10 लाख का ऋण ले कर ऐजैंट को दिया। व उन्हें नकली वीजा थमा दिया। कई दिन दिल्ली में रखा गया। विशाल के अनुसार उसे बंदी भी बनाया गया बडी मुश्किल से वह दिल्ली से भाग कर घर पहुंचा । परिजनों के अनुसार कि उन्होंने सारी पूंजी लगा दी है उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उन की मदद की जाए। दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाए। क्राइम ब्रांच में मामला दायर करवाया गया है। परिजनों के अनुसार उन्हें मारने की धमकी भी दी जा रही है। संवाद