सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी जिला डोडा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद