सांबा। पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में दो लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन की टीम ने जेडीए पार्क के पास गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली जिस पर सवार दो व्यक्तियों से 5.62 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान मुनीश कुमार पुत्र राकेश कुमार और असलम चौधरी पुत्र सिराज दीन दोनों निवासी छन्नी रामा, जिला जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर ली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद