सेना के जवान शुभम सिंह का फ़ाइल फोटो
सांबा। सांबा जिले की तहसील सांबा के कुम्मी (चिल्ला डंगा) गांव में जवान शुभम सिंह (25) पुत्र प्रकाश सिंह निवासी कुम्मी का शव घर में फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार घटना वीरवार मध्य रात्रि की है। परिजनों ने उसे इस हालत में देखा तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम किया गया। शुभम 3-4 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था लेकिन उनके अचानक निधन की खबर ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद