सांबा। पुलिस ने दो मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर एक ईको वैन को जब्त किया है। इसका इस्तेमाल अवैध ढंग से मवेशी ढोने के लिए किया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट सुपवाल की टीम ने पुलिस स्टेशन सांबा क्षेत्र में बसंतर खड्ड के पास एक निजी इको वैन को रोका। जांच में पता चला कि वैन में दो मवेशियों को बिना किसी वैध अनुमति के अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल दोनों मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि पुलिस की सख्ती के चलते अब तस्कर पकड़े जाने से बचने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं और निजी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद