फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हिंसक हमला और लूटमार के मामले को लेकर पुलिस ने सरोर अड्डा में की छापेमारी

Sun, 19 Oct 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा क्षेत्र में गत दिनों शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर हिंसक हमले और लूटमार के मामले को लेकर पुलिस ने सरोर में गुज्जरों के रिहायशी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। तहसीलदार की मौजूदगी में एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा की अगुवाई में पुलिस ने गुज्जरों के कुल्लों की तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी भी चोरी की गई सामग्री की पहचान करने के लिए मौजूद रहे। छापेमारी के दौरान पुलिस को चोरी का सामान भी बरामद हुआ, जिसे बाद में कंपनी के अधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें