फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निजी स्कूल प्रबंधन पर छात्र के परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, मामले की पुलिस में की शिकायत

Sun, 28 Sep 2025 12:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में एक निजी स्कूल प्रबंधन कर्मियों पर छात्र के परिजनों ने मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा के लोअर जल्लो चक निवासी जतिन सिंह पुत्र नवनीत सिंह ने बताया कि उसका भाई बाड़ी ब्राह्मणा के भारती पब्लिक हाई स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल प्रबंधन ने उसे उसके भाई की शिकायत के संबंध में स्कूल बुलाया, लेकिन वहां स्कूल के प्रधानाचार्य कुलविंदर सिंह, उनके बेटे विशाल सिंह और स्कूल के निदेशक वरुण अरोड़ा ने स्कूल परिसर के अंदर उसके साथ मारपीट की। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी मां शालू देवी और मौसी पूनम कुमारी ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की। तीनों को मामूली चोटें आई हैं। उप जिला अस्पताल बिश्नाह में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। इस बीच पीएस बाड़ी ब्राह्मणा ने मामले का संज्ञान लिया है और आवश्यक जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें