विजयपुर। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की है। विजयपुर थाना पुलिस के एक दल ने एम्स नाका विजयपुर पर वाहन जांच के दौरान सांबा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक और पीछे बैठे दोनों के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान काका राम पुत्र बावा राम निवासी जाख जोगपुर तहसील विजयपुर जिला सांबा और गुरमेल सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी बाबा बकाला तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। इस मामले में मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। संवाद