विजयपुर/सांबा। सांबा पुलिस ने सांबा, घगवाल और विजयपुर पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में अवैध खनन मामले में पांच डंपरों सहित छह वाहन जब्त किए हैं। थाना विजयपुर, थाना घगवाल, पुलिस चौकी राजपुरा, पुलिस चौकी सुपवाल और गोरां की पुलिस टीमों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त के दौरान पांच डंपर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। संवाद